world asthma day 2024:विश्व भर में अस्थमा के विरोध में जागरूकता के लिए मनाया जाता है यह विशेष दिन, जानें इससे बचने के उपाय

लापरवाही करने पर जानलेवा भी हो सकती है अस्थमा

नई दिल्ली। हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस पूरे दुनिया भर में मनाया जाता है। वर्तमान में वायु प्रदूषण को देखते हुए अस्थमा के रोगियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह बीमारी बच्चों से लेकर बड़ो तक को अपना शिकार बना रही है। अस्थमा विरोध की जागरूकता एवं शिक्षा के लिए इस दिन को संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। 2023 में विश्व अस्थमा दिवस 2 मई को मनाया जाएगा।

अस्थमा क्या है?
अस्थमा ऐसी खतरनाक बीमारी है जो हमारे श्वसन तंत्र को बहुत बुरी तरह प्रभावित करती है। इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति के श्वसन नली में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगती है। साथ ही पीड़ित व्यक्ति को खांसी, घबराहट और सांस फूलने की समस्या होने लगती हैं। इसलिए डॉक्टर हमेशा अस्थमा के रोगियों को दवाएं या इनहेलर अपने साथ रखने की सलाह देते हैं।

विश्व अस्थमा दिवस (डब्ल्यूएडी) का इतिहास
विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन GINA द्वारा किया जाता है, जो 1993 में स्थापित एक विश्व स्वास्थ्य संगठन सहयोगी संगठन है। 1998 में, 35 से अधिक देशों ने विश्व अस्थमा दिवस मनाया, जो बार्सिलोना, स्पेन में पहली विश्व अस्थमा बैठक से जुड़ा था। तब से, विश्व अस्थमा दिवस की भागीदारी बढ़ी है, और यह दिन दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण अस्थमा जागरूकता और शिक्षा गतिविधियों में से एक बन गया है।

अस्थमा के लक्षण
अस्थमा के लक्षण के रूप में सबसे पहले सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके अलावा भी और लक्षण होते हैं जैसे-
बार-बार खांसी आना
सांस लेते समय सीटी की आवाज आना
छाती में जकड़ाहट तथा भारीपन
सांस फूलना
खांसी के समय कठिनाई होना और कफ न निकल पाना
बेचैनी होना
नाड़ी गति का बढ़ना

अस्थमा को रोकने के उपाय
अस्थमा का घरेलू उपचार के लिए मरीजों को कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखना चाहिए-
दमा के मरीज को बारिश और सर्दी और धूल भरी जगह से बचना चाहिए
ज्यादा ठण्डे और ज्यादा नमी वाले वातावरण में नहीं रहना चाहिए, इससे अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं
घर से बाहर निकलने पर मास्क लगा कर निकलें
सर्दी के मौसम में धुंध में जाने से बचें
ताजा पेंट, कीटनाशक, स्प्रे, अगरबत्ती, मच्छर भगाने का कॉइल का धुआँ, खुशबुदार इत्र से जितना हो सके बचे।
धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों से दूर रहें

विश्व अस्थमा दिवस थीम 2023
इस वर्ष ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA) द्वारा दी गई विश्व अस्थमा दिवस की थीम थी- “अस्थमा केयर फॉर ऑल”

विश्व अस्थमा दिवस थीम 2024

2024 में विश्व अस्थमा दिवस की थीम है- जागरूकता और सशक्तीकरण

Leave A Reply

Your email address will not be published.