इस्लामनगर में महिला सुरक्षा और योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन

बदायूँ: ब्लॉक प्रमुख इस्लामनगर की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 के तहत के0 एम0 इंटर कॉलेज इस्लामनगर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में थाना इस्लामनगर की महिला आरक्षी प्रिया शर्मा ने साइबर सुरक्षा के विषय में जानकारी दी और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की विस्तृत जानकारी साझा की। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि किसी भी बच्चे को समस्या होने पर वह 1098 पर कॉल कर मदद प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बाल विवाह अधिनियम की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस सामाजिक कुरूति के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है।

महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, और रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष आदि का भी प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही, बाल श्रम की समस्या पर भी चर्चा की गई और इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 102, और 108 की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं और बच्चों ने योजनाओं और कानूनों की जानकारी को उत्सुकता से सुना। ब्लॉक प्रमुख गजेन्द्र यादव ने महिला हेल्पलाइन 1090 और 181 की जानकारी देते हुए महिला संबंधित कानूनों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर इस्लामनगर थाना से महिला आरक्षी सुनीता, प्रिया शर्मा, बाल परियोजना अधिकारी शाहीना रिजवी, मुख्य सेविका शारदा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि, डॉ. संजीव कुमार, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इस्लामनगर, और के0 एम0 इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत विकास खंड इस्लामनगर की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.