देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान : सीटीएम यश मलिक
उद्यमिता के क्षेत्र में मिसाल बनी महिलाओं को किया सम्मानित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उनपर कार्यक्रम का आयोजन
ऐलनाबाद ,सिरसा, 08 मार्च ( एम पी भार्गव ): हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगराधीश यश मलिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सरपंचों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शिरकत की।
इस वर्ष की थीम “नारी शक्ति: आत्मनिर्भर भारत की रीढ़” के तहत मिशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया। कार्यक्रम में मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उद्यमिता की नई मिसाल कायम की है। इस प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल कौशल और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
नगराधीश यश मलिक ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है। सभी को प्रारंभिक संस्कार व शिक्षा अपनी मां से मिलती है। इसलिए महिलाओं द्वारा बचपन से ही अपने बच्चों को जल संरक्षण, स्वच्छता के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच करवाएं, ताकि समय रहते बीमारियों का पता लगाकर उनका ईलाज किया जा सकें।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयानन्द ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की प्रगति अधूरी है। निगम के माध्यम से हम ग्रामीण महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने का मंच भी दे रहे हैं�