- संवाददाता: मंजय वर्मा
मीरजापुर जिले के थाना चील्ह पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 02.03.2025 को चंद्रशेखर यादव पुत्र मोहन लाल यादव, निवासी गडगेडी, थाना चील्ह, जनपद मीरजापुर ने थाना चील्ह में तहरीर दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते नामजद अभियुक्तों ने उनकी सास पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
इस शिकायत के आधार पर थाना चील्ह पुलिस ने मु0अ0सं0-34/2025, धारा 105, 115(2), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तारी की कार्रवाई:
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” ने क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चील्ह को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
आज 03.03.2025 को थाना चील्ह पुलिस टीम ने अभियुक्ता सीमा देवी पत्नी सुदर्शन उर्फ शिवदर्शन यादव, निवासी धौरहरा, थाना चील्ह, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय/जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:
नाम: सीमा देवी
पति का नाम: सुदर्शन उर्फ शिवदर्शन यादव
निवास स्थान: धौरहरा, थाना चील्ह, जनपद मीरजापुर
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0-34/2025, धारा 105, 115(2), 352 बीएनएस, थाना चील्ह, जनपद मीरजापुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उप निरीक्षक: रामकृपाल यादव
हेड कांस्टेबल: चंद्र प्रकाश यादव
महिला कांस्टेबल: नीलम यादव