डॉ. मनमोहन सिंह जी जब बोलते थे तो सारी दुनिया सुनती थी: मलकीयत सिंह खोसा

Holi Ad3

ऐलनाबाद: ऐलनाबाद कांग्रेस परिवार द्वारा नई अनाज मंडी स्थित सरदार मलकीयत सिंह खोसा के प्रतिष्ठान पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मलकीयत सिंह खोसा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की ईमानदारी और सादगी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। उनके कार्यकाल को आज भी लोग याद करते हैं।

मलकीयत सिंह खोसा ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश की सेवा के लिए जो योगदान दिया, वह अमूल्य है। उन्होंने उस दौर में देश की बागडोर संभाली जब वैश्विक आर्थिक मंदी का प्रभाव था और भारत की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। अपनी नीतियों के जरिए उन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया। उनकी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा दी।”

उन्होंने आगे कहा कि दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को हमेशा एक सफल प्रधानमंत्री और विश्वस्तरीय अर्थशास्त्री के रूप में याद किया जाएगा।

Holi Ad1
Holi Ad2

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित
इस मौके पर अमरपाल सिंह खोसा, हैरिसन विलियम, राधेश्याम मेहता, सुरेंद्र धींगड़ा, शिव कुमार पांडिया, रूपराम कड़वासरा, कन्हैया लाल शर्मा, राज कुमार खत्री, सुखविंदर सिंह सामा, गुरभेज सिंह सरपंच, विनोद सोनी, दर्शन सिंह, प्रीत जस्सल, महेश धानुका, सोनू शर्मा, रमेश आसेरी, ओमजी भांभू, हरबंस लाल कंबोज, कृष्ण लाल कस्वा, सतपाल सिंह खोसा, अजय सिंह रोड, नवाब अली, प्रदीप ढुकिया, रोहतास भारी, रणजीत वर्मा, मनदीप सिंह, साधू राम झोरड़, मनोज जिंदल, अशोक जिंदल और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.