हम सभी को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व है- जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार

रामपुर: रामपुर मे भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने मिलक नगर मंडल के बूथ संख्या 353 पर भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पित कर सभी को नमन करा, और मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस शुभ अवसर पर जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर पहुंचे और बूथ पर रहने वाले कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर रहे है, हम सभी को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व है, क्योंकि यह बहुत बड़े सम्मान की बात है कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता है, भारतीय जनता पार्टी को आप जैसे कार्यकर्ताओं ने खींचकर इस मुकाम तक खड़ा कर है, जिसमें उनका खून पसीना लगा हुआ है।। हम सब लोग एक विचारधारा से जुड़े हैं और हमारे लिए सर्व प्रथम हमारे भारत माता है और उसके पश्चात हमारी पार्टी और उसके बाद हमारे कोई भी व्यक्तिगत चीज है यही भाव हमको बाकी राजनीतिक पार्टियों और उनके कार्यकर्ताओं से अलग बनाता है।। भारतीय जनता पार्टी की सबसे विशेष बात एक और भी है जो हम सभी जानते हैं कि यह पार्टी संविधान से चलती है ना कि परिवारवाद से, भारतीय जनता पार्टी में एक चाय बेचने वाला व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री हो सकता है यह बात आप लोगों से छुपी नहीं और एक योगी भी देश के सबसे बड़े प्रदेश का मुख्यमंत्री हो सकता है यह बात भी आप लोगों से छुपी नहीं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ऋषि पांडे,मंडल अध्यक्ष ममता अत्री, सरदार देवेंद्र सिंह राजपाल, विकास शुक्ल ,रामकुमार शर्मा, सैया सक्सेना ,डॉक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा ,अवधेश सक्सेना, अमन गुप्ता, अमर जीत सिंह,नरेंद्र नाथ, डॉ राम बहादुर, दीपा रस्तोगी,तनविंदर सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.