मीरजापुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार, 12 गोवंश, अवैध हथियार और पिकअप वाहन बरामद

थाना लालगंज, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही को मिली बड़ी सफलता

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी व गो-तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आज मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना लालगंज, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल होकर गिरफ्तार किए गए।

🟢 मुठभेड़ का स्थान और समय:
स्थान: जयकर खर्द जंगल, थाना लालगंज क्षेत्र

तारीख: 12 अप्रैल 2025

🛑 गिरफ्तार अभियुक्त (पुलिस मुठभेड़ में घायल):

  • आकाश गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता

निवासी: सत्तनपुर रईसी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी

उम्र: लगभग 22 वर्ष

गोली लगी: बाएं पैर में

  • मनीष यादव उर्फ मंगरू यादव पुत्र राकेश यादव

निवासी: गंज ख्वाजाजंसो की मढई, अली नगर, जनपद चंदौली

उम्र: लगभग 23 वर्ष

गोली लगी: दाहिने पैर में

दोनों घायल अभियुक्तों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

🔍 बरामदगी का विवरण:
✅ 12 राशि गौवंश

✅ घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन

✅ 2 अदद अवैध तमंचा (315 बोर)

✅ 2 अदद जिंदा कारतूस

✅ 2 अदद खोखा कारतूस

⚖ दर्ज धाराएं व केस:
थाना लालगंज पर दर्ज केस

मु0अ0सं0-29/2025

धाराएं:

धारा 3/5A/8,5 गोवध निवारण अधिनियम,

धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960

  •  अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
    ➤ आकाश गुप्ता
    मु0अ0सं0-199/2024: थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़

मु0अ0सं0-165/2024: थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली (गोकशी मामला)

➤ मनीष यादव उर्फ मंगरू यादव
कुल 8 आपराधिक मुकदमे, जिनमें शामिल हैं:

चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट

बाल यौन अपराध, दुर्घटना, गोकशी आदि

जनपद चंदौली के विभिन्न थानों में दर्ज

गिरफ्तारी व मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष लालगंज: संजय सिंह व टीम

प्रभारी एसओजी: निरीक्षक राजीव कुमार सिंह व टीम

प्रभारी सर्विलांस: उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह व टीम

मीरजापुर पुलिस की यह कार्यवाही जनपद में गोकशी, अवैध गतिविधियों और अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.