वानर दल राक्षस दल पर हुआ भारी घबराए रावण ने युद्ध में मेघनाथ को भेजा
आधी रात तक श्रीरामलीला मंचन का आनंद लेते रहे दर्शक
रामपुर। शहर में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान कोसी मार्ग पर रामेश्वरम स्थापना, अंगद – रावण संवाद, मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध का मंचन हुआ। दर्शक आधी रात तक श्रीरामलीला मंचन का आनंद लेते रहे। मंचन का शुभारंभ अतिथियों पवन कुमार जैन, दीपक गोयल, धीरेन्द्र कुमार अग्रवाल और मुकुल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
कमेटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रामलीला मंडल मथुरा के कलाकारों ने मंचन किया। रामलीला में गुरूवार की रात दिखाया गया कि रावण के दरबार से अंगद वापस आते हैं। कोई हल नहीं निकलता है। रामचंद्र जी को सारी वृतांत बताते हैं। रामचंद जी वानर दल को लंका पर चढ़ाई करने का आदेश देते हैं।
राक्षस दल और रामा दल में लड़ाई छिड़ जाती है। उसी दौरान मेघनाद ने लक्ष्मण को शक्ति वाण का प्रयोग कर मुर्छित कर देता है। इसे देख श्रद्घालुओं की आंखे नम हो गई। वानर दल राक्षस दल पर हावी हो जाते हैं रावण घबरा जाता है फिर वह मेघनाथ को युद्घ में भेजता है।
मेघनाथ के डर से वानर दल भागने लगते हैं लक्ष्मण जी युद्घ में जाते हैं। मेघनाथ और लक्ष्मण जी के बीच युद्घ होता है। मेघनाथ कई बार मूर्छित होता है फिर वह शक्ति बाण प्रयोग करता है जिससे लक्ष्मण जी मूर्छित हो जाते हैं।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विष्णु शरण अग्रवाल, महामंत्री वीरेंद्र गर्ग, सुनील कुमार गोयल सोनी ताऊ, सुभाष चन्द्र अग्रवाल ठेकेदार, गौरव जैन, वेद प्रकाश वर्मा, निर्भय कुमार गर्ग, कमलेश कुमार अग्रवाल, इंजी. शैलेन्द्र कुमार गोयल, राम प्रताप सर्राफ, विनीत कुमार अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, रविन्द्र कुमार मिश्रा, हरीश चन्द्र अग्रवाल ठेकेदार, ईश्वर सरन अग्रवाल, अरविन्द कुमार अग्रवाल, डा सौरभ गुप्ता, डा अजय कुमार अग्रवाल, श्याम कृष्ण शर्मा, अनिल कुमार चौरसिया, शांति शरण राठौड़, मनोज कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पंकज गर्ग, सुदर्शन लाल गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता ठेकेदार, मनोज कुमार अग्रवाल, अरूण कुमार अग्रवाल, राजीव सरन गर्ग, नितिन कुमार सर्राफ, श्रीराम अग्रवाल, डॉ. सुमित कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।