सविधान ने सबको बराबर का हक़ दिया: कांग्रेस ने निकाला जय बापू, जय भीम, जय सविधान मार्च

रामपुर: कांग्रेस नेताओं ने ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता के नेतृत्व मे धमोरा में जय बापू, जय भीम, जय संविधान पैदल मार्च निकालकर जय सविधान के नारे लगाए बाब साहेब अमर रहे महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए
इस दौरान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि, ‘हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस है: जो संविधान को मानती है और इसके लिए लड़ रही है। दूसरी तरफ आरएसएस -बीजेपी है: जो संविधान के खिलाफ हैं, इसे कमजोर करते हैं और खत्म करना चाहते हैं। संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, इसमें हिंदुस्तान की हजारों साल पुरानी सोच है। इसमें अंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी, भगवान बुद्ध, फुले जी जैसे महापुरुषों की आवाज है।’
पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, भारत में आधी जनसंख्या पिछड़ों की है। जब बजट का निर्णय होता है पिछड़ों की बस पांच परसेंट भागीदारी होती है। क्या यह अन्याय नहीं है। आदिवासियों की आठ प्रतिशत आबादी है लेकिन निर्णय में उनकी भागीदारी न के बराबर है। दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग जोड़ने के बाद 73 प्रतिशत आबादी की करीब 6 प्रतिशत आबादी है। इस तरह इस जनता के पास दो ही भविष्य है। एक – मजदूरी करो और ज्यादा चिल्लाया तो जेल में जाओ। जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी हम जातिजनगणना करेंगे।
इस मोके पर शहर अध्यक्ष नोमान खान,युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी,ब्लॉक अध्यक्ष जिवेन्द्र गंगवार, पिछड़ा वर्ग ज़िला अध्यक्ष दामोदर सिँह गंगवार, मिलक नगर अध्यक्ष हसीब खान, ज़िला उपाध्यक्ष महेन्द्र यदुवंशी,देवकीनंदन गंगवार, तसलीम खान,मुन्ने खान, रियाज़ अहमद, रूप नारायण,नन्द किशोर, अशरफ अली, विवेक गंगवार, अकरम सुल्तान, सरफ़राज़ अहमद, राजकुमार लोधी, सत्यप्रकाश सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे.

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.