व्यापारी समाज के मसीहा शैलेंद्र शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Holi Ad3

रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा का जन्मदिन अकबर मार्केट में व्यापारियों द्वारा केक काटकर और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी हारिस शम्सी ने बताया कि शैलेंद्र शर्मा ने व्यापारी समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया है और व्यापार मंडल को मजबूती देने के लिए खून-पसीना बहाया है।

शैलेंद्र शर्मा की ईमानदारी और साफ-सुथरी छवि ने उन्हें व्यापारी समाज में एक विशेष स्थान दिलाया है। उन्होंने बड़ी चुनौतियों का सामना बहादुरी से किया और कभी भी व्यापारियों के हितों से समझौता नहीं किया। उनके नेतृत्व और अनुभव के कारण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेशभर में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

राष्ट्रीय संस्थापक पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के करीबी रहे शैलेंद्र शर्मा को उनके देहांत के बाद उनके बेटे मुकुंद मिश्रा ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद सौंपा। उनकी सादगी और सेवा भावना के कारण वह व्यापारी समाज में “बाबूजी” के नाम से सम्मानित हैं। अपनी स्कूटी पर अकेले व्यापारी समाज की हर समस्या का समाधान करने पहुंचने वाले शैलेंद्र शर्मा व्यापारियों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं।

Holi Ad1
Holi Ad2

इस अवसर पर व्यापार मंडल और समाज के कई प्रमुख व्यक्तियों ने उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में शाहिद शम्सी, हारिस शम्सी, शोएब मोहम्मद खान, वाजिद अली, मोहसिन खान, उज्जैर अहमद, मुराद खान, मुकेश आर्य, प्रदीप खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, हरीश अरोड़ा, अवतार सिंह, जगन्नाथ चावला, बिलाल शम्सी, शहकेब अहमद, मनोज कुमार, नईम खान, इरफान उस्ताद, फैसल हबीब सहित अन्य गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

व्यापारी समाज ने इस मौके पर शैलेंद्र शर्मा के समर्पण को नमन करते हुए उनके दीर्घकालिक नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.