महिला आरक्षण बिल के लिए मोदी जी का धन्यवाद – डॉ संघमित्रा मौर्य

बदायूँ से इंतजार हुसैन की रिपोर्ट।

आज उझानी में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश जसवन्त सैनी एवं बदायूं सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य रही।

नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम भगवान दास पैलेस उझानी में आयोजित किया गया जिसमे महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए महिलाये बड़ी संख्या में शामिल हुई।

कार्यक्रम में मंत्री जसवन्त सैनी ने कहा के मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है और महिला आरक्षण बिल लाके महिलाओं को राष्ट्र की सेवा करने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में सांसद बदायूं संघमित्रा मौर्य ने कहा के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों प्रयास की जा रहे हैं संकल्प से सिद्धि तक संकल्प लेने वाले ऐसे प्रधानमंत्री को महिला आरक्षण बिल के लिए हम सभी महिलाएं धन्यवाद देती है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश जसवन्त सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एम.पी. सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष उझानी पूनम अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष बिल्सी ज्ञान देवी सागर, अमिता उपाध्याय, दीपमाला गोयल, करुणा सोलंकी, प्रतिभा सिंह, रेनू सिंह, सीमा राठौर, रानी सिंह पुंढीर, सविता शर्मा, मधु सोनकर, सुमन देवी, राम पाल, राहुल शंखधार, संजीव गुप्ता, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.