समाजवादी पार्टी ने मनाया “स्वाभिमान-संविधान समारोह”

भाजपा कर रही संविधान को कमजोर, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर: देवी प्रसाद चौधरी

मिर्जापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार सपा “स्वाभिमान-संविधान समारोह” पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट भवन पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेता विरोधी दल विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर दबे-कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की का मौका दिया। नकारात्मक और प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई। इसी से बौखलाए भाजपा सरकार के लोग समय-समय पर बाबा साहेब का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज संविधान बचाने की जरूरत है। कहा कि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए हमें मजबूत होना पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान ही संजीवनी है और संविधान ही ढाल है।
स्नातक विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि संविधान की सुरक्षा से ही सभी का मान-सम्मान और अधिकार सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने स्वमान के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रमेश चन्द बिन्द ने कहा कि एकता से ही दमनकारी और वर्चस्ववादी ताकतों का संवैधानिक तरीके से मुकाबला किया जा सकता है। समारोह का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव एवं जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।
समारोह को पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व सांसद रमेश बिन्द, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, आशीष यादव, दामोदर मौर्या, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती, कीर्ति कोल, रविन्द्र बहादुर सिंह, गिरधारी पटेल, परवेज खान, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘ निराला कोल, राणा प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, शैलेष पटेल, परवीन बानों, सतीश मिश्रा, रामजी मौर्या, संतोष गोयल, रामराज पटेल, अशोक यादव, वन्दना पटेल, कौशिक कनौजिया, विशाल यादव, संजय यादव, डा0 सुनील पटेल, सुरेश मौर्या, पंकज उपाध्याय, दीपक मौर्या, वन्दना पटेल, आशा गौतम, सुभाष पटेल, श्याम यादव, चन्दन पटेल, मंत्री यादव, दिनेश यादव, महिपाल सिंह, सूर्यकान्त सिंह, सौरभ सिंह, भोला नाथ यादव, जमाल अहमद, दिनेश पटेल, अनीष खान, अरशद अली, मेवालाल प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.