रिलायंस फाउंडेशन ने 5 हजार अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप की लिस्ट जारी, उत्तर प्रदेश के 628 विद्यार्थियों का चयन

Holi Ad3

लखनऊ:  रिलायंस फाउंडेशन ने 2024-25 सत्र के लिए 5 हजार अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के तहत चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की है। यह सूची रिलायंस फाउंडेशन द्वारा धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती पर जारी की गई। इस चयन में उत्तर प्रदेश दूसरे सबसे बड़े राज्य के रूप में उभरा है, जहां कुल 628 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।

2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा

चयनित विद्यार्थियों को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इस स्कॉलरशिप के लिए 1 लाख से अधिक स्नातक छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से 5 हजार विद्यार्थियों का चयन किया गया। इन चयनित विद्यार्थियों में करीब 70 प्रतिशत की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है, जिससे यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए फायदेमंद है।

Holi Ad1

स्कॉलरशिप का दायरा

यह स्कॉलरशिप पूरे भारत के 29 राज्यों के 540 जिलों से चुने गए विद्यार्थियों को दी जा रही है। चयनित विद्यार्थियों में से 1300 शिक्षण संस्थानों के छात्र शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र सबसे अधिक चयनित राज्यों में हैं।

रिलायंस फाउंडेशन का उद्देश्य

Holi Ad2

रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, “हम 1 लाख से अधिक आवेदन देखकर खुश हैं। चयनित विद्यार्थी देश के सबसे मेधावी छात्रों में से हैं। शिक्षा भविष्य की कुंजी है, और हमें गर्व है कि हम इन छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं। हमारे इस प्रयास का उद्देश्य छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने में मदद करना है, ताकि वे भारत के विकास में योगदान दे सकें।”

भविष्य के लिए दी गई योजना

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने दिसंबर 2022 में घोषणा की थी कि अगले 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियाँ दी जाएंगी। इसके तहत हर साल 5,100 छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं, और यह भारत की सबसे बड़ी निजी छात्रवृत्ति योजना है।

परिणाम कैसे देखें

सभी चयनित विद्यार्थियों की सूची www.reliancefoundation.org पर देखी जा सकती है। छात्र अपने 17-अंकीय आवेदन संख्या या पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.