रामपुर : किसान मेला रठौंडा में होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
रामपुर : पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने जानकारी दी कि रामपुर जिला पंचायत द्वारा आयोजित किसान मेला रठौंडा में आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। 7 मार्च को शिव विवाह कथा, 8 मार्च को मशहूर फिल्म निर्देशक-निर्माता और कलाकार पुनीत इस्सर का जय राम रामायण और 9 मार्च को ब्रज की होली उत्सव कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन में मुंबई फिल्म उद्योग के कई प्रमुख कलाकार भी हिस्सा लेंगे।
मुंबई फिल्म उद्योग के प्रमुख कलाकारों की भागीदारी
इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिव शक्ति टीवी सीरियल के मुख्य कलाकार सिद्धांत, जलवा, दान व महाकाल के मुख्य कलाकार राजीव सुरती, गोगा कपूर की पुत्री पायल गोगा कपूर, दारा सिंह के पुत्र बिंदु दारा सिंह, आदि प्रमुख कलाकार भाग लेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी 8 मार्च को रामपुर पहुंचेंगे
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दो दिन के प्रवास पर 8 मार्च को दोपहर रामपुर पहुंचेंगे। वे शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम जय राम रामायण को देखने के लिए किसान मेला रठौंडा जाएंगे।