रामपुर: सेंट पॉल स्कूल में पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को किया गया जागरूक

रामपुर: 07 नवंबर 2024 को सेंट पॉल स्कूल, रामपुर में मिशन शक्ति अभियान के फेज 5 के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्या सागर मिश्र, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री एस पी पांडेय, सहायक अभियोजन अधिकारी श्री स्वदेश शर्मा, और विशेष महिला सुरक्षा दल की प्रभारी उ0नि0 निशा खटाना ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (1930- साइबर क्राइम, 1090- वूमेन पावर लाइन, 181- महिला हेल्पलाइन, 108- एम्बुलेंस सेवा, 1076– मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098- चाइल्ड हेल्पलाइन, 102- स्वास्थ्य सेवा) की जानकारी दी।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री पांडेय ने महिला संबंधी कानूनों और कानूनी प्रक्रिया के बारे में बताया, जबकि सहायक अभियोजन अधिकारी श्री शर्मा ने तीन नए कानूनों पर जानकारी दी। उ0नि0 निशा खटाना ने शासन की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.