Rampur: भाजपा संगठन चुनावों की समीक्षा के लिए पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार

Holi Ad3

रामपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार ने संगठन चुनावों की समीक्षा की। इस अवसर पर रामपुर के जनप्रतिनिधियों सहित राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, नगर विधायक आकाश सक्सेना, पिछड़ी आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व विधायक बिना भारद्वाज, और अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संतोष कुमार ने जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों और मंडल पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया का गहन निरीक्षण करते हुए जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से व्यक्तिगत बातचीत की और उनके आवेदन प्राप्त किए। संतोष कुमार ने कहा कि जिला अध्यक्ष का पद संगठन में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे संभालने वाले व्यक्ति में संगठन को सशक्त बनाने की योग्यता होनी चाहिए।

Holi Ad2

इसके अलावा, उन्होंने मंडल अध्यक्ष चुनावों की समीक्षा के लिए जिला कार्यकारिणी और मंडल चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बैंक अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल, दीक्षा गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, सुरेश गंगवार, सुभाष भटनागर सहित अन्य कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

Holi Ad1

यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.