रामपुर। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद रामपुर ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। फरवरी 2025 की रैंकिंग में 86.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर रामपुर ने यह उपलब्धि हासिल की है। जनपद लगातार आठवें महीने प्रथम स्थान पर काबिज रहा है। इससे पहले जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर और जनवरी में भी रामपुर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।
यह सफलता अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन “रमित शर्मा” और पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र “मुनिराज जी” के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक, रामपुर “विद्यासागर मिश्र” और अपर पुलिस अधीक्षक “अतुल कुमार श्रीवास्तव” के निकट पर्यवेक्षण में मिली है।
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में 50 बिंदुओं के आधार पर जनपदों का आकलन किया जाता है, जिनमें कानून व्यवस्था, अपराधों पर नियंत्रण, शिकायत निस्तारण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा और अन्य पुलिस कार्यों का मूल्यांकन शामिल है।
मेहनत का सम्मान, पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र
जनपद की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की। साथ ही, मुख्य आरक्षी नितिन कुमार, मु0 आ0 ओमवीर सिंह, मु0 आ0 विमल चौहान, मु0 आ0 अनुकांत, स्टेनो निशांत चौहान, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहिताश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग के प्रमुख बिंदु:
कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण
अनुसूचित जाति व जनजाति अपराधों पर कार्यवाही
महिला अपराधों (दहेज हत्या, बलात्कार, अपहरण, शीलभंग) पर कार्यवाही
गैंगस्टर, गुंडा, एनडीपीएस और गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई
वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी
जनता से जुड़ी सेवाएं: जनसुनवाई (IGRS), डॉयल 112, सत्यापन प्रक्रियाएं
आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि
रामपुर पुलिस की प्रतिबद्धता
जनपद रामपुर की पुलिस लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लगातार आठ महीने प्रथम स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि रामपुर पुलिस प्रभावी और अनुशासित कार्यप्रणाली से जनहित में कार्य कर रही है।