रामपुर: थाना मिलकखानम पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार व कार बरामद

रामपुर। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देशन में जनपद रामपुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिलकखानम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक सफेद रंग की सैंट्रो कार बरामद की।

घटना का विवरण:
20/21 मार्च 2025 की रात थाना मिलकखानम पुलिस गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को अजीमनगर की ओर से आती हुई एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेजी से कार भगाने लगा। पुलिस ने जब सरकारी वाहन से पीछा किया तो कुछ दूरी पर सड़क में गड्ढा होने से कार बंद हो गई।

कार में सवार दो व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने घायल अभियुक्त की पहचान फिरोज पुत्र कामिल निवासी घेर मर्दान खां, थाना कोतवाली, रामपुर के रूप में की। अभियुक्त ने अपने फरार साथी का नाम बब्बू बच्चा उर्फ आसिफ निवासी बजरिया खास श्यामा, थाना गंज, रामपुर बताया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। वहीं, कागजात न होने के कारण एक सफेद सैंट्रो कार को सीज कर दिया गया।

अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज:
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ थाना मिलकखानम में मु0अ0सं0 25/2025 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज के खिलाफ पहले से ही गौकशी, अवैध शस्त्र, गैंग एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
इस मुठभेड़ व गिरफ्तारी में थाना मिलकखानम की टीम शामिल थी, जिसमें प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक सूरज सिंह चौहान, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र तोमर, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल मोक्षेन्द्र सिंह सहित कुल 12 पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस अब फरार अभियुक्त बब्बू बच्चा उर्फ आसिफ की तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.