रामपुर। प्रांतीय कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर आज दोपहर 12 बजे पूर्व विधायक संजय कपूर के सिविल लाइंस स्थित निवास पर योगी सरकार के कार्यकाल को लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
इस मौके पर प्रेस को जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” एवं शहर अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ़ हारून खां ने संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
प्रेसवार्ता में मौजूद प्रमुख नेता
इस अवसर पर AICC सदस्य मुतिउर रहमान “बबलू”, पूर्व प्रदेश सचिव सचिन त्रिवेदी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एकलव्य वाल्मीकि, इंटक जिलाध्यक्ष उमेश दुबे, पीसीसी सदस्य शारिब अली खां एवं आमिर कुरैशी, प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव साहिर अली खां, यूथ कांग्रेस महासचिव अरसलान अली खां, यूथ जिलाध्यक्ष आरिफ अल्वी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष वारिस मियां, चितरंजन श्रीवास्तव, मोज्जम अली खां सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों पर सवाल उठाए और सरकार के कामकाज की आलोचना की। साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की।