रामपुर। नुमाइश ग्राउंड में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाभार्थी मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी कार्यक्रम में पहुंचे और जनता को संबोधित किया।
कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, बैंक अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, सुभाष भटनागर, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष जगपाल यादव, मोहन लोधी, पंकज लोधी, संजय चौधरी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, विकास दीक्षित, राजीव मांगलिक, संजय पाठक, अवधेश शर्मा, अर्जित सक्सेना, महेंद्र मौर्य, अंकुश चौधरी, श्रेयांश भारद्वाज और ओम प्रकाश सैनी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस दौरान सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर चर्चा की गई और लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।