रामपुर। रामपुर के थाना शहजादनगर में पत्नी की हत्या कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पीड़ित संजीव कुमार (पुत्र जसंवन्त सिहं निवासी सी.ओ.डी कालोनी कमरा नं0 8 थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर मूल निवासी ग्राम फैजनगर थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर) ने थाना शहजादनगर पर एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी बहन मंजू (35 वर्ष) को 12 मई को उसके पति रोहन सिहं (पुत्र रामभरोसे निवासी मेघानंगला थाना शहजादनगर जनपद रामपुर) दुप्पट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शहजानदगर पर मु0अ0सं0 105/24 धारा 302 भादवि बनाम रोहन सिहं उपरोक्त पंजीकृत कियाथा।
जिसके बाद 13 मई सोमवार को थाना शहजादनगर पुलिस ने 24 घण्टे आरोपी रोहन को मगरमऊ पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया है।