प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जिले के प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुनी जाएगी- राजेश सिंघल
रामपुर। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जिले के प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुनी जाएगी
श्री सिंघल राम बिहार स्थिति जिला कार्यालय पर बैठक को संबोधित कर रहे थे उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी का मन की बात आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला एक कार्यक्रम है जिसके जरिये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के नागरिकों को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को किया गया। जनवरी 2015 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उनके साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा भारत की जनता के पत्रों के उत्तर दिए। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का १०० वाँ भाग प्रसारित हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने ऑल इंडिया रेडियो/दूरदर्शन पर प्रातः 11:00 बजे देश को संबोधित करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधान मंत्री की आवाज और विचारों को भारत के आम लोगों तक पहुंचाना है।’मन की बात’ एक रेडियो कार्यक्रम है जहां माननीय प्रधानमंत्री नागरिकों से संवाद स्थापित करते हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचारों को साझा करते है
उन्होंने सभी पदाधिकारीयों से आह्वान किया कि कि प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना जाए।
बैठक का संचालन जिला संयोजक अनुज सक्सेना ने किया। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता,राजीव मांगलिक, जिला महामंत्री रवि सिंह रवि, अशोक बिश्नोई, संजय पाठक, प्रमोद आहूजा, पारुल अग्रवाल, पता नहीं देवेश गुप्ता, कमल सक्सेना, ऋषभ ठाकुर, सविता सक्सेना, पूनम सागर, अजीत गौतम, अर्जुन रस्तोगी आदि उपस्थित थे।