नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश अपनी समृद्ध परंपराओं और प्रकृति से गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह भी कामना की कि अरुणाचल प्रदेश निरंतर समृद्ध होता रहे और आने वाले वर्षों में इसकी प्रगति और सद्भाव की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।
प्रधानमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा: “अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य दिवस की बधाई! यह राज्य अपनी समृद्ध परंपराओं और प्रकृति से गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश के मेहनती और गतिशील लोग भारत के विकास में बहुत योगदान दे रहे हैं, जबकि उनकी जीवंत आदिवासी विरासत और लुभावनी जैव विविधता इस राज्य को वास्तव में खास बनाती है। अरुणाचल प्रदेश की उन्नति जारी रहे और आने वाले वर्षों में इसकी प्रगति और सद्भाव की यात्रा आगे बढ़ती रहे।”
https://twitter.com/narendramodi/status/1892525467170898059
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मिजो संस्कृति विरासत और सद्भाव का एक सुंदर मेल दर्शाती है। उन्होंने यह भी कामना की कि मिजोरम निरंतर समृद्ध होता रहे और आने वाले वर्षों में शांति, विकास और प्रगति की इसकी यात्रा और भी अधिक ऊंचाइयों को छुए।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा: “मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह जीवंत राज्य अपनी मनमोहक दृश्यावली, गहरी जड़ों वाली परंपराओं और अपने लोगों की उल्लेखनीय गर्मजोशी के लिए जाना जाता है। मिज़ो संस्कृति विरासत और सद्भाव का एक सुंदर मेल दर्शाती है। मिज़ोरम की समृद्धि जारी रहे और आने वाले वर्षों में शांति, विकास और प्रगति की इसकी यात्रा और भी अधिक ऊंचाइयों को छुए।”
https://twitter.com/narendramodi/status/1892525182780317777