वार्ड 15 में सियासी हलचल: निर्दलीय सतनाम सिंह मंगल और RWA अध्यक्ष तजिंदर खरबंदा ने जसवंत सिंह को दिया समर्थन
नई दिल्ली: वार्ड 15 में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। आज निर्दलीय उम्मीदवार सतनाम सिंह मंगल ने भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह के समर्थन में अपनी दावेदारी वापस ले ली। इसके साथ ही, शाम होते-होते M ब्लॉक RWA अध्यक्ष एडवोकेट तजिंदर खरबंदा ने भी जसवंत सिंह के पक्ष में खुलकर समर्थन देने की घोषणा कर दी।
इस समर्थन से वार्ड 15 में भाजपा की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रात तक और कौन-कौन से उम्मीदवार भाजपा का समर्थन करते हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह राजनीतिक समीकरण वार्ड 15 के चुनावी नतीजों को किस ओर मोड़ते हैं।