रामपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन माह के प्रथम तथा तृतीय शनिवार को जनपद की प्रत्येक तहसील में प्रातः 10ः00 बजे से 2ः00 बजे तक आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित दिवस पर अवकाश हो तो यह आयोजन अगले कार्य दिवस में किया जायेगा।
जिले की तहसीलों में आयोजित होने वाले इन संपूर्ण समाधान दिवसों में जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रतिभाग किया जायेगा।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार 6 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर, मुख्य विकास अधिकारी शाहबाद, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मिलक एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) टाण्डा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से 2ः00 बजे तक प्रतिभाग करेंगे। 20 जुलाई को जिलाधिकारी तहसील बिलासपुर, मुख्य विकास अधिकारी मिलक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) स्वार एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) शाहबाद तहसील आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।
इसी प्रकार 3 अगस्त 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मिलक, मुख्य विकास अधिकारी स्वार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सदर एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) बिलासपुर, 17 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टाण्डा, मुख्य विकास अधिकारी बिलासपुर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शाहबाद एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) सदर, 7 सितम्बर 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वार, मुख्य विकास अधिकारी टाण्डा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बिलासपुर एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) मिलक एवं 21 सितम्बर 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शाहबाद, मुख्य विकास अधिकारी सदर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) टाण्डा एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) स्वार तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
5 अक्टूबर 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर, मुख्य विकास अधिकारी शाहबाद, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मिलक एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) टाण्डा, 19 अक्टूबर 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बिलासपुर, मुख्य विकास अधिकारी मिलक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) स्वार एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) शाहबाद, 2 नवम्बर 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मिलक, मुख्य विकास अधिकारी स्वार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सदर एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) बिलासपुर एवं 16 नवम्बर 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टाण्डा, मुख्य विकास अधिकारी बिलासपुर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शाहबाद एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।
7 दिसम्बर 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्वार, मुख्य विकास अधिकारी टाण्डा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बिलासपुर एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) मिलक एवं 21 दिसम्बर 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील शाहबाद, मुख्य विकास अधिकारी सदर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) टाण्डा एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशाासन) तहसील स्वार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।

Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.