नामधारी होला मोहल्ला में दिया गुरुवाणी को मानकर सच्चे खालसा बनने का संदेश

ऐलनाबाद, 18 मार्च (एमपी भार्गव ) नामधारी सतगुरु दलीप सिंह महाराज ने कहा कि हमें गुरुवाणी को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है, तभी हम गुरु के सच्चे सिख तथा खालसा बन सकते हैं। जैसे गुरु नानक देव ने गुरुवाणी में स्त्री को मंदा न कहने का आदेश दिया है। पर, हम जब स्त्री को भला बुरा कह कर उसका तिरस्कार करते हैं तो उनके वचनों की अवहेलना करके, हम कैसे उनके सिख रह सकते हैं। श्री जीवन नगर स्थित नामधारी गुष्द्वारा में होला मोहल्ला समागम में नामधारी सतगुरु दलीप सिंह ने लाइव संदेश में उपस्थित साध संगत को उन्होंने संगत को रोग रहित जीवन जीने के नियम बताए। गौरतलब हो कि श्री जीवननगर में होने वाले होला मोहल्ला का विशाल रूप देखने को
मिला। यह समागम दुनिया के शोरगुल से अलग प्रभु भक्ति के रंगों से ओत प्रोत था। जहां पहुंचे रागियों, जत्थेदारों तथा विद्वानों ने कथा कीर्तन द्वारा गुरु इतिहास से जोड़ा। उन्होंने कहा कि यदि हमारा शरीर अस्वस्थ रहेगा तो हम भगवान की भक्ति कैसे कर सकते हैं? दीवान की पुरातन मर्यादा द्वारा दीवान सजाए गए। गुरुवाणी के पाठों के
भोग डाले गए। इस समागम के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में स्त्रियों ने विशेष रूप से भागीदारी निभाई क्योंकि सतगुरु दलीप सिंह केवल स्त्रियों के सम्मान की केवल बात ही नहीं करते, उसे प्रत्यक्ष रूप में करके भी दिखाया है। जहां स्त्रियां सेवा सिमरन कर अपना जन्म सफल करते हैं वही मंच संचालन कर, पाठों के भोग डालकर, आनंद कारज करवा कर
प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के बराबर अग्रणी होकर 50 प्रतिशत की भागीदारी निभाती हैं। यहां हजारों की संगत का विशाल समूह श्रद्धा पूर्वक नतमस्तक होता नज़र आया। लंगर में पौष्टिकता भरपूर आहार तथा शरदाई का लंगर अटूट वितरित हुआ। यहां मुख्य रूप से सरदार गुरसेवक सिंह औलख अध्यक्ष इंडस्ट्री कमिशन पंजाब, एमएलए, अर्जुन सिंह चौटाला हलका रानियां, मास्टर सुखदेव सिंह, संत जसपाल सिंह संतावाली, सूवा बलजीत सिंह, वकील नरेंद्र सिंह, सुरिंदर सिंह ब्रांडिया, पलविंदर सिंह कुकी, बलविंदर सिंह डुगरी, रघुवीर सिंह बाजवा, मुख्तियार सिंह दमदमा, कुलविंदर सिंह रानियां, बलकार सिंह भिंडर, ठेकेदार जसवीर सिंह सिरसा, सूबा भगत सिंह और हजारों की संगत हाजिर हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.