लखनऊ – यूपी में 13 IPS अफसरों के हुए तबादले

Holi Ad3

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए पदों पर नियुक्त किया गया है, जो राज्य की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए काम करेंगे।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:
.डॉ एन रविंदर को ADG भ्रष्टाचार निवारण बनाया गया।
.संजीव गुप्ता को ADG स्थापना के साथ DGP के GSO का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया।
.नचिकेता झा को सचिव गृह, लखनऊ नियुक्त किया गया।
.आर के भारद्वाज को पुलिस महानिरीक्षक, भवन कल्याण का कार्यभार सौंपा गया।
.आकाश कुलहरि को पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत बनाया गया।
.अमित पाठक को पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र नियुक्त किया गया।
.अमरेंद्र प्रसाद सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक, अभिसूचना के पद पर नियुक्त किया गया।
.दिनेश कुमार पी. को पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बनाया गया।
.बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय नियुक्त किया गया।
.केशव कुमार चौधरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया।
.संजीव त्यागी को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट नियुक्त किया गया।
.कलानिधि नैथानी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई।
.अजय कुमार को प्रभारी APC मुख्यालय कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया।

Holi Ad2

यह तबादला राज्य पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है।

Holi Ad1
Leave A Reply

Your email address will not be published.