यूपी के भाजपा जिला अध्यक्षो की लिस्ट जारी, मिर्जापुर में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति उलझी

  • संवाददाता – मंजय वर्मा

लखनऊ: भाजपा के जिला अध्यक्षों के नाम की सूची (UP BJP District Presidents) का सभी को बेसब्री से इंतजार था. आखिरकार आज यानी 16 मार्च को ये इंतजार खत्म हुआ. भारतीय जनता पार्टी (bjp) ने आज उत्तर प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों और यूपी भाजपा महानगर अध्यक्षों की घोषणा की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार एक खास बदलाव देखने को मिला है. पहले जहां सभी नाम प्रदेश मुख्यालय से घोषित किए जाते थे, वहीं इस बार जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा सीधे जिला कार्यालयों से की जा रही है. फिलहाल, अयोध्या, लखीमपुर, मिर्जापुर समेत कई जिलों में जिलाध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है.

वर्तमान जिलाध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ने की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह का कार्यकाल अभी और बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि मिर्जापुर में अगले चरण में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी।

अन्य जिलों में भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति:
✅ बुलंदशहर: विकास चौहान
✅ इटावा: अन्नू गुप्ता
✅ ग़ाज़ीपुर: ओमप्रकाश राय
✅ ललितपुर: हरिश्चंद्र रावत
✅ अमेठी: सुधांशु शुक्ला
✅ आगरा महानगर: राजकुमार गुप्ता
✅ आगरा जिला: प्रशांत पोनिया
✅ मुरादाबाद: आकाश पाल (रिपीट)
✅ मुरादाबाद महानगर: गिरीश भंडुला
✅ कासगंज: नीरज शर्मा
✅ गाजियाबाद महानगर: मयंक गोयल
✅ लखनऊ जिला: विजय मौर्या
✅ रायबरेली: बुद्धि लाल

गठबंधन की राजनीति बनी रुकावट
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मिर्जापुर में जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी के पीछे गठबंधन की सियासी गणित जिम्मेदार है। भाजपा नेतृत्व अभी सभी समीकरणों पर विचार करने के बाद ही फैसला लेने की रणनीति अपना रहा है।

अगले चरण में हो सकती है घोषणा
भाजपा के सूत्रों के अनुसार, मिर्जापुर में जल्द ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। इस बीच, वर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की जिम्मेदारी बनी रहेगी।

📌 राजनीतिक हलकों में इस देरी को लेकर चर्चा जोरों पर है। देखना होगा कि मिर्जापुर को नया जिलाध्यक्ष कब मिलता है।

लिस्ट

5d9939a2-2a6f-4c4c-b456-1e2ade64759c

Leave A Reply

Your email address will not be published.