ग़ुस्ताखी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल
दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर गर्मी आ गई है। आम आदमी पार्टी की नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बड़ा हमला बोला है। आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर आरोप लगाते हुए लिखा –
“रेखा के पति उनकी तरफ़ से सरकारी मीटिंगों में भाग ले रहे हैं।”
इस टिप्पणी ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। आतिशी ने कटाक्ष भरे अंदाज़ में आगे लिखा –
“भाई, रेखा जी के पत्तिदेव एक कर्तव्य-प्रायण पति के नाते अपनी पत्नी की सहायता कर रहे हैं। दुम्छला।”
https://twitter.com/AtishiAAP/status/1910959600351707529
इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में घमासान तय माना जा रहा है। हालाँकि, रेखा गुप्ता की तरफ़ से इस पर कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है।
ऐसा पहली बार नहीं…
दिल्ली की घटना ने हरियाणा विधानसभा की एक पुरानी घटना की यादें ताज़ा कर दी हैं। काफ़ी पहले कांग्रेस की विधायक गीता भूकल ने आरोप लगाया था कि मंत्री कविता जैन की सरकारी फाइलें उनके पति ही देखते हैं। आरोप लगने के बाद कविता जैन विधानसभा में भावुक हो गई थीं और फूट-फूट कर रो पड़ी थीं।
सवाल एक बार फिर वही है – क्या सार्वजनिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों के परिवारजन सरकारी कामकाज में दखल दे सकते हैं?
इस पूरे प्रकरण पर राजनीति तो तेज़ होगी ही, लेकिन जनता जवाब चाहती है – जवाबदेही की।