Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, भगवान श्री कृष्ण की होगी विशेष कृपा

नई दिल्ली। प्रत्येक वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना और पूजा-पाठ करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है और जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 26 अगस्त 2024, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर राशि के अनुसार कुछ विशेष उपायों का पालन करने से लाभ प्राप्त होता है।

जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें उपाय
मेष राशि: शास्त्रों के अनुसार, श्री कृष्ण की पूजा लाल चंदन से करनी चाहिए।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

मिथुन राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को श्री कृष्ण पर तुलसी जल और मंजरी चढ़ानी चाहिए।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को गाय के कच्चे दूध से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए।

सिंह राशि: शास्त्रों में बताया गया है कि सिंह राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण को धातु की बांसुरी चढ़ानी चाहिए।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कृष्ण भगवान को पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को बाल-गोपाल को माखन-मिश्री चढ़ानी चाहिए।

वृश्चिक राशि: ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को श्री कृष्ण का अभिषेक शहद से करना चाहिए।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को श्री कृष्ण की पूजा में पीले रंग के फूल और पीताम्बर चढ़ाना चाहिए।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण को मोर के पंख चढ़ाने चाहिए।

कुंभ राशि: कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कुंभ राशि के जातकों को गंगा जल से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए केसर युक्त दूध से अभिषेक करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं। khabrejunction.Com इसकी पुष्टि नहीं करता।

1 Comment
  1. Brijesh Singh says

    जय श्री कृष्ण 🙏🙏🚩

Leave A Reply

Your email address will not be published.