रामपुर। महिला कांग्रेस कि बैठक शहर महिला कांग्रेस कार्यालय मोहल्ला सराय कला मे आयोजित कि गई जिसमे महिलाओ ने महिलाओ के लिए आरक्षण कों तत्काल लागू करने कि माँग उठाई और साथ ही महिलाओ का आर्थिक सशक्तिकरण करने का भी मुद्दा उठाया
इस दौरान कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेशमा बी ने महिला आरक्षण लागू न किए जाने को मोदी सरकार की नीयत पर सवाल उठाए . उन्होंने कहा, “महिला आरक्षण को लेकर भाजपा और मोदी जी की नीति और नीयत दोनों में खोट है. मोदी सरकार के महिला आरक्षण बिल में साफ लिखा है कि महिला आरक्षण, जनगणना और परिसीमन के बाद ही हो सकता है. मतलब 2029 से पहले महिला आरक्षण संभव नहीं है. कांग्रेस पार्टी चाहती है के तत्काल महिला आरक्षण बिल कों लागू किया जाए इसके लिए जो जनगणना 2021 में होनी थी उसे अब तक क्यों नहीं कराया गया तत्काल प्रभाव से जनगणना कराकर महिला आरक्षण बिल को इसी वर्ष लागू किया जाना चाहिए
महिला कांग्रेस कि शहर अध्यक्ष शमनाज़ बी ने कहा सरकार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देना चाहिए महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं अपनी घर गृहस्थी चलाने में असफल हो रही हैं महंगाई से महिलाओं के किचन रसोई की व्यवस्था बिगड़ चुकी है हमारी मांग है कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दे और महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करें कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को मजबूती प्रदान की चाहे वह गैस सिलेंडर के माध्यम से हो या आर्थिक नीति के माध्यम से हो हमारी मांग है कि केंद्र कि भाजपा सरकार महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करें
इस मोके पर राज चौहान,अंजुम आरा, फूल बी,सुमन ज़ैदी, मिथलेश, गीता देवी, आरज़ू, रेशमा परवीन, नुरुल निसा, कोसर जहा, शाइस्ता बी, नुसरत जहा, शम्मो बी, हाजरा बी, नाज़मा बी, उर्मिला, बब्बो बानो,आदि मौजूद रही.