तीसरी बार हरियाणवी को मिली राजधानी दिल्ली की कमान..

ग़ुस्ताखी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

हमारे जागरूक पाठक सतीश मेहरा के सौजन्य से …
सुषमा स्वराज और अरविंद केजरीवाल के बाद हरियाणा की रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं।


दिल्ली में फिर से तीसरी बार हरियाणवी को कमान मिली है। सुषमा स्वराज पहली हरियाणवी दिल्ली की मुख्यमंत्री थी।

दूसरे हरियाणवी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे हैं। अब हरियाणा की लड़की को तीसरी बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया गया है। रेखा गुप्ता जींद के जुलाना कस्बे की लड़की है। प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है कि हरियाणा ने दिल्ली को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने से बीजेपी शासित 15 राज्यों में एक महिला नेत्री मुख्यमंत्री होगी। हरियाणा की लड़की के मुख्यमंत्री बन जाने से अब दिल्ली वासियों को हरियाणा से कोई गिला शिकवा नहीं रहेगा। अब दिल्ली और हरियाणा के रिश्ते और प्रगाढ होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.