फरीदाबाद भाजपा के नए जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, सोहनपाल सिंह छोकर बल्लभगढ़ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने फरीदाबाद जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में पंकज पूजन रामपाल को नियुक्त किया है। साथ ही बल्लभगढ़ से सोहनपाल सिंह छोकर को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। रविवार को इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया था और आज यह घोषणा जिला मुख्यालय, सेक्टर 15 स्थित अटल कमल पर विधिवत की गई।

औद्योगिक जिले का विभाजन और नया संगठनात्मक ढांचा

पार्टी ने इस बार फरीदाबाद जिले को संगठनात्मक दृष्टिकोण से दो जिलों में बांटने का निर्णय लिया है। फरीदाबाद, जो हरियाणा का एक बड़ा औद्योगिक जिला है, पहले संगठन की दृष्टि से पलवल तक फैला हुआ था। 1980 में स्थापित पार्टी के इस बड़े जिले का आकार वर्ष 2008 में पलवल के अलग प्रशासनिक जिले के रूप में अस्तित्व में आने के बाद बदल गया। अब पलवल को एक अलग जिला बनाने के बाद यह भी संगठनात्मक दृष्टि से अलग जिला बन गया है।

भाजपा ने फरीदाबाद को संगठन की दृष्टि से दो भागों में बांटा
जब 2009 में परिसीमन हुआ तो उसके बाद से संगठन की दृष्टि से फरीदाबाद जिला छह विधानसभा क्षेत्रों फरीदाबाद, तिगांव, एनआइटी, बल्लभगढ़, बड़खल व पृथला तक सीमित रह गया था। अब पार्टी ने फरीदाबाद जिले को भी संगठन की दृष्टि से दो भागों में बांटते हुए एक को नाम दिया फरीदाबाद और दूसरा बल्लभगढ़।
फरीदाबाद जिले में बड़खल, फरीदाबाद और तिगांव विधानसभा क्षेत्र शामिल किए गए हैं और बल्लभगढ़ जिले में बल्लभगढ़, एनआइटी और पृथला विस क्षेत्र शामिल किए गए हैं। रविवार को इन्हीं दोनों जिलों के अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए पार्टी ने नेताओं से आवेदन आमंत्रित किए थे।
फरीदाबाद से 20 और बल्लभगढ़ से 19 नेताओं ने किए थे नामांकन
इसके लिए पटौदी से पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता को चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया, जबकि वरिष्ठ नेत्री नीरा तोमर व सुरेंद्र जांगड़ा सहप्रभारी थे। फरीदाबाद जिले के लिए 20 और बल्लभगढ़ के लिए 19 नेताओं ने आवेदन किया था।
इनमें फरीदाबाद जिले से प्रमुख रूप से वर्तमान अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, मदन पुजारा, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया के पुत्र रोहित भाटिया, नवनिर्वाचित पार्षद अनिल नागर, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश रक्षवाल, महिला अध्यक्ष राजबाला सरधना, पूर्व अध्यक्ष अनीता शर्मा ने आवेदन किए।
इसी तरह से बल्लभगढ़ जिले के लिए पार्टी के पूर्व महामंत्री सोहनपाल सिंह, सुखबीर मलेरना, प्रदेश सह प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, अनुराग गर्ग, बलदेव अलावलपुर, लक्ष्मी चंद भारद्वाज आवेदन करने वालों में प्रमुख नाम थे। पंकज रामपाल और सोहनपाल सिंह को छोड़ कर बाकी ने अपने नाम वापस ले लिए।
इसके अलावा गोहाना के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मालिक और सोनीपत के जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज को नियुक्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.