CM योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मिर्जापुर में बनेगा साइबर थाना, ₹387.43 लाख की धनराशि स्वीकृत

Holi Ad3
  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा 

मिर्जापुर, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में अपराध और साइबर क्राइम पर नकेल कसने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। जनपद मीरजापुर में साइबर थाना के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य के लिए ₹387.43 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

साइबर अपराधों पर लगेगी लगाम
मीरजापुर में साइबर थाना बनने से ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगेगी। अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस यह थाना साइबर अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखेगा।

Holi Ad1
Holi Ad2

प्रदेश में बढ़ रही साइबर सुरक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल के वर्षों में कई जिलों में साइबर थानों की स्थापना की जा रही है, जिससे प्रदेश में डिजिटल अपराधों को नियंत्रित किया जा सके।

प्रशासनिक भवन का निर्माण जल्द होगा शुरू
सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि से मीरजापुर में साइबर थाना के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे स्थानीय नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव और त्वरित न्याय मिलने में सुविधा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.