कांग्रेसयो ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया

रामपुर:  कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कि। कर्पूरी ठाकुर का बहुजनों के हक़ और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और योगदान सामाजिक न्याय की राह में हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस मोके पर ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 17 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। धर्मेन्द्र गुप्ता ने कर्पूरी ठाकुर का पुण्यस्मरण करते हुए कहा है कि कर्पूरी दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके सादा जीवन, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण उन्हें ‘जननायक‘ भी कहा जाता है। कर्पूरी ठाकुर ने देशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नोमान खां, युवा कांग्रेस के ज़िला आरिफ अल्वी,तसलीम खां,दामोदर सिँह गंगवार, जिवेन्द्र गंगवार, मोहम्मद फाज़िल, अज़ीमुद्दीन, राजकुमार, टेकचंद्र, बदाम सिंह, रईस अल्वी,चमन शाह, रेहान खान, इरफ़ान अली, गंगन कुमार, कानता प्रसाद, आसिफ अली,फैज़ान अल्वी, रिज़वान मियां आदि मौजूद रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.