छेहराटा पुलिस ने अमृतपाल पर मारपीट कर किया एनडीपीएस का केस दर्ज

सभी केसों से बरी होने पर‌ भी छेहरटा पुलिस उन्हें कर रही है परेशान - संदीप कौर

छेहरटा पुलिस नाजायज पर्चों तथा थर्ड डिग्री को लेकर आए दिन विवादों में घिरती जा रही है। ऐसा ही एक मामला हरिकृष्ण नगर में सामने आया है, जहां छेहरटा पुलिस ने घर में बैठे एक‌ व्यक्ति को उठाकर गली में जहां मारपीट की वहीं उस पर एनडीपीएस का झूठा केस दर्ज कर दिया है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर अमृतसर को देकर इंसाफ की मांग की है।
पीड़ित महिला संदीप कौर ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अमृतपाल सिंह पुलिस द्वारा किए गए एनडीपीएस के सभी केसों से बरी होने के बाद अब शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहा है, पर छेहरटा पुलिस द्वारा उस पर रंजिशन झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी उसका पति अमृतपाल सिंह शाम छे बजे अपने घर में परिवार सहित बैठा हुआ था कि अचानक छेहरटा पुलिस सिविल वर्दी में उनके घर में जबरन घुस गई तथा बिना किसी वारंट के उनके घर की तलाशी लेने लग गई, जब उन्हें घर से कुछ बरामद नहीं हुआ तो पुलिस कर्मचारियों ने उनका एक मोबाइल फोन, अलमारी से सोने की मुंदरी तथा 40 हजार नगदी अपने कब्जे में लेकर उसके पति अमृतपाल सिंह को बिना कसूर उसके पति को उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगी, जब उसने तथा उसके पति अमृतपाल सिंह ने उनके साथ जाने का विरोध किया तो, पुलिस ने उसे गली में ही पीटना शुरू कर दिया। जिसका सारा मोहल्ला भी गवाह है। उन्होंने बताया कि छेहरटा पुलिस ने छे महीने पहले भी उनका पल्सर मोटरसाइकिल नाजायज़ ही अपने कब्जे में रखा हुआ है, जिसके सभी सबूत उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर‌ जल्द माननीय अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

गुरमीत सिंह सोनी ने कहा कि छेहरटा पुलिस की धक्के शाही से छेहरटा निवासी परेशान हो रहे हैं। छेहरटा पुलिस द्वारा ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं, जिसमें छेहरटा पुलिस थर्ड डिग्री का नाजायज इस्तेमाल कर रही है।
इस मौके इलाका निवासी उमा रानी, कुलविंदर कौर, सुखप्रीत कौर, गुरदेव सिंह, गुरतेज सिंह, अमरजीत कौर, रविंद्र सिंह हैप्पी आदि ने बताया कि अमृतपाल सिंह अब इलाके में ऐसा कोई ग़लत काम नहीं कर रहा है, न ही कोई बाहरी व्यक्ति उनके घर में आता जाता है। आज शाम को छे बजे छेहरटा पुलिस ने अमृतपाल सिंह को उनके सामने घर से उठाकर गली में बुरी तरह मारपीट की तथा जबरन साथ ले गए। उन्होंने पुलिस की इस धक्केशाही पर ऐतराज करते हुए कहा कि पुलिस की ऐसी कारवाई से कोई भी व्यक्ति गलत रास्तों पर‌ चलने को मजबूर होगा।

इस मौके पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अमृतपाल सिंह पर पहले भी अलग अलग थानों में 12 केस दर्ज है। अमृतपाल सिंह एक एनडीपीएस केस में नामजद था, उसमें गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह पर किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है।

छेहरटा पुलिस द्वारा झुठा केस दर्ज करने की पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत दिखाती हुई संदीप कौर व इलाका निवासी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.