नई दिल्ली। गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 72 साल की उम्र में गजल गायक ने अंतिम सांस। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उधास परिवार के परिवार ने ट्वीट करउनके निधन की जानकारी दी। 2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वो अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी नाम के एक कस्बे का रहने वाला था। उनके पिता केशुभाई उधास सरकारी कर्मचारी थे, उन्हें इसराज बजाने का बहुत शौक था। वहीं उनकी मां जीतूबेन उधास को गानों का बहुत शौक था। यही वजह थी पंकज उधास समेत उनके दोनों भाइयों को संगीत हमेशा अपनी ओर खिंचती थी।
फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने 4 साल का लंबा संघर्ष किया। इसी दौरान उन्हें कोई बड़ा काम नहीं मिला। उन्होंने फिल्म कामना में अपने एक गाने को आवाज दी थी, लेकिन वो फिल्म फ्लॉप हो गई, जिस वजह से उन्हें भी कोई खास पॉपुलैरिटी नहीं मिली।
बाद में पंकज ने फिल्म नाम में काम किया और गजल ‘चिट्ठी आई है’ को अपनी आवाज दी। ये गजल उनके करियर के बेहतरीन गजलों में से एक है। इस गजल की ऐडिटिंग डेविड धवन ने की थी।
पंकज ने 11 फरवरी 1982 को एयर होस्टेस फरीदा से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां नायाब और रेवा हैं।