ऐलनाबाद, 6 अप्रैल ( एम पी भार्गव ) केंद्र और प्रदेश में सत्ताशीन भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस आज यहां धूमधाम से मनाया गया। आज सुबह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पार्टी का झंडा फहराया वही शहर की अनाज मंडी में स्थित एक प्रतिष्ठान पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निताशा राकेश सिहाग ने सभी कार्यकर्ताओं को श्री रामनवमी और पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष पूर्व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस छोटे से पौधे को लगाया था वह आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। आज भारतीय जनता पार्टी केवल भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया भर की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की हमारे देश में केंद्र के साथ साथ अधिकतर प्रदेशों में भी विकासकारी सरकारें बन चुकी है। जो दिन रात आम जनता की सेवा में जुटी हुई है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर रखी है जिससे हरियाणा में हर वर्ग खुशहाल हुआ है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व और ज्यादा बढ़ जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार में पहुंचकर कई और जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे जिसका हरियाणा प्रदेशवासियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, भूराराम डूडी, रामलाल मेहता, पूर्व पालिकाध्यक्ष रवि लड्डा, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, मंडल अध्यक्ष शमिंदर कंबोज, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल, मंडल महामंत्री राजीव वधवा, पार्षद गगन खांडेकर, पार्षद वेद सैनी व पार्षद संदीप घोडेला, पूर्व पार्षद सुरजाराम, भजनलाल गर्ग, ब्रह्मानंद शर्मा, रामकिशन कंबोज, भंवरलाल सिकरिया, राधेश्याम छापोला, देवेंद्र गोयल, दीपक मेहता, कमल कम्बोज, प्रिंस गर्ग, दौलत राम धानक, अनुराग कांडा, डॉक्टर विजय गर्ग, मलकीत सिंह, मनोज टेलोटिया व गजानंद स्वामी सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।