Birthday Special: थिएटर आर्टिस्ट के रुप में फेमस शरमन जोशी को बॉलीवुड में नही मिली कोई खास पहचान
अपनी कॉमिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं शरमन जोशी
नई दिल्ली। थिएटर आर्टिस्ट और बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी आज अपना 45वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। कॉमिक फिल्मों के लिए प्रसिद्ध शरमन की फिल्में भले ही हिट साबित हुई हो लेकिन फिर भी बॉलीवुड में उन्हें वह जगह नही मिली पाई है जिसके वह हकदार थे या यू कहे कि उन फिल्मों की सफलता के क्रेडिट उस फिल्म के दूसरे कलाकारों को मिल गए। इतना ही नही शरमन जोशी को फिल्म ‘फरारी की सवारी’ के लिए 40 ऑडिशन देने पड़े थे।
जीवन परिचय
शरमन जोशी का जन्म गुजरती परिवार में 28 अप्रैल 1979 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अरविन्द जोशी बीते जमाने के गुजरती थिएटर आर्टिस्ट थे। उनकी मां का नाम उषा जोशी है। शरमन की बहन मानसी जोशी भी एक्ट्रेस हैं और शरमन के जीजा रोहित रॉय खुद एक फेमस एक्टर हैं।
शादी
शरमन जोशी की शादी बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से हुई है। जोशी एक बेटी और दो बेटों के पिता भी हैं। उनकी बेटी का नाम ख्याना और बेटों का नाम वारयण और विहान जोशी हैं।
करियर
शरमन जोशी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी। शरमन जोशी उस दौरान साल में करीबन 550 शोज़ करते थे। शरमन जोशी ने हिंदी सिनेमा में अपना करियर फिल्म गॉडमदर से शुरू किया। उसके बाद वह कॉमेडी फिल्म स्टाइल और एक्सक्यूज में और शादी नम्बर 1 में नजर आएं। इसके बाद वह एक मल्टी स्टारर फिल्म रंग दे बसंती, गोलमाल सीरीज, 3इडियट्स में नजर आये। हिंदी फिल्मों के अलावा वह कई टीवी शोज़ को भी होस्ट कर चुके है।
उपलब्धियां
शरमन जोशी को फिल्म 3 इडियट्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित किया गया था और इसी फिल्म के लिए उन्होंने सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी जीता।