भिवाड़ी: पंजाबी सभा सोसाइटी द्वारा फूलों के साथ होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया
समाज की पंजाबी महिला शक्ति द्वारा आयोजन
भिवाड़ी: भिवाड़ी में पंजाबी सभा सोसाइटी द्वारा होली मिलन समारोह फूलों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य आयोजन का मुख्य आयोजन समाज की पंजाबी महिला शक्ति द्वारा किया गया, जिसमें पंजाबी युवा शक्ति ने भी उनका पूरा साथ दिया।
ऑनलाइन जुड़ें राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष
इस समारोह को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सर्वानंद आर्य जी, प्रदेश अध्यक्ष संजीव तलवार जी सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सभी अध्यक्षों ने ऑनलाइन देखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सर्वानंद आर्य और प्रदेश अध्यक्ष संजीव तलवार ने भिवाड़ी अध्यक्ष संजय लाम्बा और महिला शक्ति को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।
मंच संचालन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
पंजाबी समाज से अर्चना नाकरा ने शानदार मंच संचालन करते हुए सभी को एकजुट किया। कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं और दिल्ली से आए गायक मंडल ने अपने संगीत से समा बांधा। इस मौके पर 300 किलो फूलों से होली खेली गई।
विभिन्न समाजों और संस्थाओं का सहयोग
पंजाबी समाज के अलावा अन्य समाजों और संस्थाओं के अध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद लिया। समाज की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया।
समाज के प्रमुख लोगों का योगदान
समारोह में अध्यक्ष संजय लाम्बा, सचिव हर्ष नागपाल, कोषाध्यक्ष मनीष लाम्बा, मीडिया प्रभारी दिनेश बेदी, सह सचिव अमित सिंह, अरुण भूटानी, अजय बजाज, गौरव चावला, सुनील गेरा, संजय रुखाया, संजय वाधवा, कुलदीप सपरा, संजय कालरा, देवेंद्र नागपाल, विनोद प्रूथी, दीपा रुखाया, अदिति ठुकराल, उमा नागपाल, रीमा बजाज, नीतिका भूटानी, तान्या नागपाल, दीप्ति बेदी, रोज़ी गेरा, कृपी खन्ना, मनीषा प्रूथी, कुलदीप सपरा, मलकीत सिंह, आशु उप्पल, सोनम, आयुष, लव खन्ना, जसबीर सिंह, विशाल ठुकराल, नितिन भाटिया, वेद चावला और गौरव चावला सहित समाज के सभी लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समाज की सराहना
मीडिया प्रभारी दिनेश बेदी ने बताया कि अध्यक्ष संजय लाम्बा द्वारा समाज के सभी लोगों का सम्मान किया गया और पंजाबी महिला शक्ति द्वारा किए गए इस शानदार आयोजन की सभी ने सराहना की।