बार एसोसिएशन रानियां ने एक बार भाईचारा की पेश की मिसाल
नव गठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सेवा सिंह संधू को चुना प्रधान, रणजीत सिंह विर्क सचिव मनोनीत
ऐलनाबाद: पंजाब एवं हरियाणा के बार एसोसिएशनों के चुनाव 28 फ रवरी को होने निश्चित हुए है। जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। लेकिन ऐलनाबाद के शहर रानियां के बार एसोसिएशन के सदस्यों ने 2023 की तरह एक बार फि र आपसी भाईचारा की मिसाल पेश करते हुए पहले ही आगामी वर्ष के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया है। नव गठित कार्यकारिणी में सीनियर अधिवक्ता सेवा सिंह संधू को बार एसोसिएशन रानियां का प्रधान चुन लिया है। इसी प्रकार सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में राम लाल एडवोकेट को उप प्रधान, रणजीत सिंह विर्क एडवोकेट को एक बार फि र से सचिव और लक्की जोसन को सयुक्त-सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई।
जानकारी के मुताबिक नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बार एसोसिएशन के सदस्यों की आवश्यक बैठक प्रधान रिंकल बांगा की अध्यक्षता में वीरवार को बार रूम में बुलाई गई। इस बैठक में अधिवक्ता सेवा सिंह संधू, ओम प्रकाश कस्वां, हरभेज सिंह दयोल, प्रकाशवीर जलधंरा, नरेंद्र नैन, भवानी बांसल, संदीप दुसाद, राजपाल दराका, राजन कालड़ा, वीरेन्द्र सहारण, भूपिन्द्र सिंह विर्क, कृष्ण सहारण बालासर, मुकेश बंसल, नरेश कुमार, विपुल बांसल, गोबिंद किशन, नरेंद्र वर्मा, रामलाल, विनोद निम्मीवाल, संजय झोरड़, रमेश कंसवा, अक्षय खिचड़, लक्की जोसन, सतपाल दादरवाल, एसके कालवा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे थे। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सीनियर अधिवक्ता ओम प्रकाश कंस्वा द्वारा प्रधान पद के लिए एडवोकेट सेवा सिंह संधू, प्रकाश वीर जलंधरा, वीरेन्द सहारण, नरेन्द्र नैन व राजपाल दराका के नाम सुझाए।
