बदायूं। बदायूं के युवा कवि षट्वदन शंखधार अपनी साहित्यिक गतिविधियों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने लखनऊ के अंबेडकर पार्क, गोमती नगर में आयोजित साहित्य तक माइक के लाल कार्यक्रम में काव्य पाठ कर बदायूं का नाम रोशन किया है। यह कार्यक्रम आज तक के प्रमुख टीवी चैनल द्वारा आयोजित किया गया था।
षट्वदन शंखधार इससे पहले दूरदर्शन, आकाशवाणी और बड़े मंचों पर अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य जगत में हर्ष का माहौल है।
इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति के अध्यक्ष काशी नाथ वर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, प्रदीप दुबे, प्रणव मिश्रा, पवन शंखधार, रमेश चंद्र शंखधार, रचना शंखधार, रुद्राक्ष उपाध्याय, राजेंद्र गुप्ता और पीयूष वर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उनकी इस सफलता से साहित्य प्रेमियों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है और बदायूं की साहित्यिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।