बदायूं: सपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

बदायूं में सपा से संसदीय चुनाव लड़ेंगे धर्मेंद्र यादव

Holi Ad3

बदायूं: सपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट मंगलवार को जारी की। बदायूं से दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र यादव बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वह 2009 में पहली बार और 2014 में दूसरी बार जिले से सांसद रह चुके हैं।
मूल रूप से सैफई निवासी धर्मेंद्र यादव पहली बार मैनपुरी सीट से उपचुनाव जीते थे। जिसके बाद 2009 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार में बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।

अगले बार उन्होंने 2014 में सपा से ही बदायूं सीट पर जीत दर्ज की।

Badaun: SP released the first list of 16 candidates for the upcoming Lok Sabha elections.

Holi Ad1
Holi Ad2

उन्होंने जिले को लगभग 650 करोड़ रुपये से राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात दिलाई। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज बनवाया। लगभग 8 बिजली घर बनवाए। बरेली-बदायूं फोनलेन भी उनके समय में ही पास हुआ था।

बताते चले कि 2019 के लोकसभा चुनाव में डॉ. संघमित्रा मौर्य ने उन्हें लगभग 18 हजार वोट से हराया था। सपा के दावेदारों की सूची जारी करने के बाद फाइनल हो गया है धर्मेंद्र यादव एक बार फिर सपा से बदायूं लोकसभा के प्रत्याशी होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.