फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है, क्योंकि इस माह वैलेंटाइन डे आता है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। वैलेंटाइन डे का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए विशेष होता है, जब वे अपने प्यार का इज़हार करते हैं और जीवनभर साथ रहने का वादा करते हैं। यह दिन न सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए, बल्कि शादीशुदा जोड़ों के लिए भी बहुत मायने रखता है। इस दिन लोग अपने रिश्ते को और भी मजबूत करने के प्रयास करते हैं। यदि आप भी इस वैलेंटाइन पर अपने रिश्ते को और गहरा और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र के कुछ खास टिप्स अपनाएं, जो आपके प्रेम संबंधों को निखार सकते हैं।
मूलांक 1
मूलांक 1 वाले लोग डेट पर जाने से पहले कुत्ते को रोटी या कुछ मीठा खिलाकर निकलें। इसके अलावा, आप अपने पार्टनर को रेड, ऑरेंज या ग्रीन कलर का ग्रीटिंग कार्ड देकर अपने दिल की बात कह सकते हैं।
मूलांक 2
मूलांक 2 वाले लोग डेट पर जाने से पहले मंदिर जरूर जाकर आएं। इस दिन सफेद या मिक्स कलर का ग्रीटिंग कार्ड अपने पार्टनर को गिफ्ट करें। इस हफ्ते में अपनी आवाज को हल्का रखें और पार्टनर से ऊंची आवाज में न बोलें।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले लोग डेट पर जाने से पहले शीशे में खुद को देखें। इस दिन अपने पार्टनर से दिल खोलकर बातें करें। ग्रीन, येलो या पिंक कलर का ग्रीटिंग कार्ड और फूल दें।
मूलांक 4
वैलेंटाइन डे के दिन डेट पर जाने से पहले लाल रंग का रूमाल अपने साथ रखें। पार्टनर को व्हाइट, क्रीम या रेड कलर का ग्रीटिंग और फूल दें।
मूलांक 5
मूलांक 5 के लिए गाय को हरी मूंग दाल खिलाना शुभ माना जाता है। इस दिन डेट पर जाने से पहले गाय को हरी मूंग की दाल खिलाएं और पार्टनर से ज्यादा सवाल न करें। आप अपने पार्टनर को लाल, पिंक या ग्रीन कलर का ग्रीटिंग और फूल दें।
मूलांक 6
इन लोगों को डेट पर जाने से पहले लाल मसूर की दाल दान करनी चाहिए। इसके बाद पार्टनर को व्हाइट, ग्रीन या पैरट कलर का ग्रीटिंग और फूल दें।
मूलांक 7
मूलांक 7 वाले लोग पार्टनर से बात करते समय माहौल का ध्यान रखें और उसी के अनुसार बात करें। कोई भी बात जल्दबाजी में न करें। आप ऑरेंज, रेड या येलो रंग का ग्रीटिंग और फूल दें।
मूलांक 8
वैलेंटाइन डे पर डेट पर जाने से पहले मूंग दाल का हलवा खाएं और पार्टनर को पीले, गुलाबी या क्रीम कलर का ग्रीटिंग और फूल दें। इससे रिश्ता और मजबूत होगा।
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले लोग डेट पर जाने से पहले घर से निकलते वक्त सीधे पैर पहले बाहर निकालें। इसके अलावा पार्टनर को पर्पल, ग्रीन या व्हाइट रंग का ग्रीटिंग और फूल दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।