आशा/आशा संगिनी संगठन की जिलाध्यक्ष पप्पी धनगर गिरफ्तार, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

आगरा। आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा आगरा की जिला अध्यक्ष पप्पी धनगर अपने संगठन की आशा एवं संगिनी कार्यकत्रियों की मांगों को लेकर ज्ञापन देने जीआईसी ग्राउंड पंचकुइयां के पंडाल में पहुंचीं।

आशाओं की विशाल भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की। एसीपी सुकन्या शर्मा ने पप्पी धनगर की पहचान की पुष्टि करने के बाद उन्हें नारीपुरा और कंचन सहित गिरफ्तार कर महिला थाना रकाबगंज में नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई के चलते संगठन अपना ज्ञापन प्रशासन को सौंप नहीं सका।

संगठन की कड़ी प्रतिक्रिया
संगठन ने सरकार और प्रशासन के इस रवैये की कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि जनपद की आशा एवं संगिनी कार्यकत्रियां जल्द ही सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगी। संगठन ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है और आशाओं की मांगों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

500 से अधिक आशाएं प्रदर्शन में शामिल
इस प्रदर्शन में लगभग 500 आशाएं पंडाल में उपस्थित थीं और उन्होंने अपने अधिकारों के लिए संगठन के साथ मिलकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य:
संरक्षक: राजेश धनगर

महासचिव: भीमसेन जी

संघ नेत्रियां: तृप्ति, प्रभा, मिथिलेश शर्मा, ब्रह्मा, सुनीता देवी, चेतन

अन्य संगिनी कार्यकत्रियां

भविष्य की रणनीति:
संगठन ने ऐलान किया है कि आने वाले समय में प्रदेशभर में आशा कार्यकत्रियों का बड़ा आंदोलन होगा और सरकार को उनकी मांगें मानने के लिए बाध्य किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.