नवीन दायित्व मिलने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार पहुंचे लखनऊ, प्रदेश नेतृत्व से लिया आशीर्वाद
रामपुर: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने नवीन दायित्व मिलने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पहुंचकर प्रदेश नेतृत्व का आशीर्वाद लिया।
प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात कर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धर्मपाल सिंह का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और पटका पहनाकर अभिनंदन किया। बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई और महत्वपूर्ण मार्गदर्शन लिया गया।
हरीश गंगवार ने आने वाले चुनावों और संगठन की मजबूती को लेकर भी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस पर धर्मपाल सिंह ने उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और रामपुर जिले में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की सलाह दी।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि “प्रदेश और केंद्र संगठन ने जिस युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है, वह अपने मजबूत कंधों पर इस जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाएगा और भाजपा को और अधिक मज़बूती देगा।”
इसके बाद हरीश गंगवार ने रामपुर-मुरादाबाद से एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त से भेंट की और संगठन के विषयों पर चर्चा की। इसके उपरांत वे प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संतोष सिंह के आवास पर पहुंचे और उनसे भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
हरीश गंगवार के इस दौरे से रामपुर जिले में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है, और आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के प्रयास तेज़ किए जाएंगे।