रामपुर में जमीन के मामले को लेकर डीएम और एसपी के समाधान दिवस में पहुंची फरियाद लेकर बदायूं की महिला 

पीड़ित महिला का सरकारी मुआवजा खाया, दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे पीड़ित महिला को 

रामपुर: रामपुर तहसील सदर में चल रहे समाधान दिवस में रामपुर के डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्यासागर मिश्र की मौजूदगी में विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा था, तभी एक महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची। महिला, जो बदायूं की निवासी है, ने डीएम के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की और बताया कि कुछ दबंगों ने उसकी जमीन का सरकारी मुआवजा हड़प लिया है, साथ ही जमीन पर कब्जा करने का प्रयास भी किया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

जमीन पर अवैध कब्जा और मुआवजे की हड़प
महिला ने बताया कि मेघा नगला, थाना शहज़ाद नगर स्थित गाटा संख्या 20 की भूमि, जिसे उसके ससुर ने 25 मई 1974 को बैनामा कराया था, पर नेपाल पुत्र खेमकरण और अन्य दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। महिला ने यह भी बताया कि इन दबंगों ने मकान का गेट तोड़कर घर में रखा समान भी चुरा लिया है। महिला ने दावा किया कि जिनके नाम पर पहले यह जमीन चढ़ी हुई थी, उन्होंने उस जमीन का सरकारी मुआवजा भी हड़प लिया है।

न्याय की उम्मीद में अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी
महिला ने यह भी कहा कि यदि प्रशासन से न्याय नहीं मिला, तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। उसने डीएम और एसपी से अपनी समस्याओं का समाधान करने की मांग की और जल्द से जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताई।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.