रामपुर: भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने दिल्ली में मुख्तार अब्बास नकवी से लिया आशीर्वाद

रामपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने आज दिल्ली में पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

नकवी ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हरीश गंगवार का बुके और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वहीं, गंगवार ने नकवी को पटका पहनाकर सम्मान प्रकट किया। इस दौरान रामपुर की मौजूदा राजनीति और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई।

संगठन को मजबूत करने का संदेश
मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा संगठन को और मजबूत करने और आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रामपुर में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए जिला अध्यक्ष को लगातार प्रयासरत रहना होगा।

हरीश गंगवार ने दिया भरोसा
हरीश गंगवार ने आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि रहेगा और वे हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से रामपुर में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

यह मुलाकात रामपुर की राजनीति और भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.