नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को संसद में बताया कि 2024 में विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में पिछले साल की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक 41 प्रतिशत की गिरावट कनाडा जाने वाले स्टूडेंट्स में देखी गई है।
कनाडा में स्टूडेंट्स की संख्या में भारी गिरावट
आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 2,33,532 भारतीय स्टूडेंट्स कनाडा गए थे, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 1,37,608 रह गई। कनाडा द्वारा स्टूडेंट वीज़ा नियमों को कड़ा करने और भारत-कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ने के कारण यह गिरावट देखी गई है।
अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया जाने वालों की संख्या भी घटी
अमेरिका (US): 2023 में 2,34,473 स्टूडेंट्स गए थे, जो 2024 में 2,04,058 हो गए (12.9% गिरावट)।
यूनाइटेड किंगडम (UK): 2023 में 1,36,921 स्टूडेंट्स, 2024 में 98,890 (27.7% गिरावट)।
ऑस्ट्रेलिया: 2023 में 78,093 स्टूडेंट्स, 2024 में 68,572 (12% गिरावट)।
चीन: 2023 में 7,279 स्टूडेंट्स, 2024 में 4,978।
रूस, फ्रांस, जर्मनी में स्टूडेंट्स की संख्या में बढ़ोतरी
वहीं, कुछ देशों में भारतीय स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी है:
रूस: 2023 में 23,503, 2024 में 31,444 (33.7% वृद्धि)।
फ्रांस: 2023 में 7,484, 2024 में 8,536।
जर्मनी: 2023 में 23,296, 2024 में 34,702।
न्यूजीलैंड: 2023 में 1,605, 2024 में 7,297।
इस बदलाव के पीछे कई देशों की नई वीज़ा नीतियां, बढ़ते राजनयिक तनाव और छात्रों के लिए बदलते शैक्षणिक व रोजगार के अवसर मुख्य कारण माने जा रहे हैं।