अलवर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव: युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खेलों को बढ़ावा देने की ओर अहम कदम

युवाओं के प्रतिभा प्रदर्शन से खेल महोत्सव में उत्साह, सांसद भूपेंद्र यादव ने दी मार्गदर्शन

अलवर: अलवर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में युवा खिलाड़ियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस महोत्सव में कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, वॉलीबॉल और दौड़ जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपने कौशल और दमखम को दिखाया।

यह खेल महोत्सव न केवल खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था, बल्कि क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। खेलों में भाग लेने वाले युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह साबित किया कि हमारे क्षेत्र में अपार खेल प्रतिभाएं हैं।

इस अवसर पर हमारे लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय मंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री आदरणीय भूपेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन और सानिध्य में यह महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें जिला प्रशासन, भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले के आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी दी।

अलवर के इतिहास में इस प्रकार के खेल महोत्सव का आयोजन एक नए युग की शुरुआत है, जो निश्चित ही युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा। सांसद भूपेंद्र यादव ने खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस आयोजन से यह संदेश भी गया कि खेलों के माध्यम से हम अपने क्षेत्र की छवि को और बेहतर बना सकते हैं।

इस महोत्सव में उपस्थित रहकर खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करना एक गर्व का पल था और यह आयोजन भविष्य में भी खेलों को प्रोत्साहित करने का एक अनूठा उदाहरण बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.